फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप और लू ने रुलाया

Wed, 10 Jun 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गर्मी से बचने को मुंह ढक्कर जाते युवक।संवाद - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।
विज्ञापन
शामली। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही लू का असर बढ़ता गया, जिसके चलते लोगों को घरों से बाहर जरूरी काम से ही निकले। दोपहर मेंबाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन


मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर के शिव चौक, दिल्ली रोड, कैराना रोड, अजंता चौक और वीवी इंटर कॉलेज मार्ग पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा और छाता लेकर निकले।गर्मी का असर बाजारों पर भी पड़ा। व्यापारी नेता धनश्याम दास गर्ग, पंकज जैन ने बताया कि दोपहर के समय ग्राहक कम पहुंचे, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में यातायात कम रहा। वहीं खेतों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को भी गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गर्म हवाओं का असर बना रहेगा, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

गर्मी से बचने को मुंह ढक्कर जाते युवक।संवाद- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें