कार्यशैली में बदलाव लाएं विद्युत निगम के अफसर
शामली। डीएम जसजीत कौर ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रणाली में बदलाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। गलत बिलों से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इसमें सुधार करें।
डीएम ने कहा कि गलत बिलों में सुधार की प्रक्रिया तेज करें। बिजली से संबंधित शिकायतों को समयबद्ध निस्तारित करें। शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित किया जाए। विद्युत निगम के अधिकारी जागरूकता अभियान चलाएं। उपभोक्ताओं को बताया जाए कि बिजली का बिल भुगतान करना है। नहीं है तो किस्तों में कर सकते हैं। डीएम ने 10 हजार के कम बकाये के उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटने तथा 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों से जमा करने के लिए अनुरोध करने को कहा।
गौरतलब है कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बिजली कनेक्शन काटने के बजाय नए कनेक्शन पर जोर देने के निर्देश दिए थे। इस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।