फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आया नया आलू, फिर भी नहीं घटे दाम

विज्ञापन
शामली सब्जीमंडी में आया नया आलू - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाजार में आया नया आलू, फिर भी नहीं घटे दाम
विज्ञापन

शामली। हिमाचल, पंजाब का नया आलू आने के बाद भी जिले में आलू के दाम कम नहीं हुए हैं। बाजार में नया एवं पुराना आलू एक ही दाम पर बिक रहा है जबकि हल्द्वानी का पहाड़ी आलू 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
दिवाली के बाद हिमाचल, पंजाब का नया आलू बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित सब्जी मंडी में आना शुरू हो गया है। शामली मंडी में पंजाब के होशियारपुर का पुखराज आलू थोक में 1900 रुपये का 50 किलो यानी 38 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा हिमाचल के ऊना का आलू भी मंडी में आ रहा है। मंडी में आलू के थोक दाम 30 से 40 रुपये किलो हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा नया और पुराना आलू 50 रुपयेे किलो बेचा जा रहा है। देहरादून और हल्द्वानी का आलू 60 रुपये किलो बिक रहा है। शहर के नाला रोड के आलू के फुटकर विक्रेता चंद्रपाल सिंह का कहना है कि आलू के दाम कम नहीं हुए हैं।
थोड़े दिनों बाद गिरने लगेंगे दाम
शामली। मंडी के आढ़ती बाबूराम सैनी का कहना है कि बाजार में आलू के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए इस साल आलू की बुवाई 20-25 प्रतिशत ज्यादा हुई है। नए आलू की धीरे-धीरे आवक बढ़ने से मंडी के थोक और खुले बाजार में फुटकर दामों में कमी आ जाएगी। पंजाब के होशियारपुर के आलू की आवक 10-15 दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में बढ़ जाएगा। शामली मंडी में प्रतिदिन 200 क्विंटल आलू पंजाब के होशियारपुर, जालंधर और हिमाचल के ऊना से लाया जा रहा है। मंडी में थोक और बाजार में फुटकर के भाव में काफी अंतर है।
विज्ञापन

मटर 100 और टमाटर 50 रुपये किलो
शामली। त्योहार के बाद मटर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, अरबी, सेम आदि सब्जी के दाम कम नहीं हो रहे हैं। इन सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मटर 80- 100 रुपये किलो, शिमला मिर्च और अरबी 60 रुपये किलो, प्याज, टमाटर और सेम 50 रुपये किलो बिक रही है। फुटकर सब्जी विक्रेता सचिन कुमार का कहना है कि मंडी में थोक और शहर के फुटकर भावों में अलग-अलग स्थानों पर अंतर है। फुटकर विक्रेताओं को अपना मुनाफा भी निकालना पड़ता है।
सब्जियों के दाम
सब्जी- भाव रुपये प्रति किलो
मटर-- 80- 100 रुपये
पहाड़ी आलू-- 60 रुपये
शिमला मिर्च- 60 रुपये
प्याज- 50 रुपये
टमाटर- 50 रुपये
सेम पापड़ा- 50 रुपये
गाजर 40 रुपये
भिंडी- 40 रुपये
बंद गोभी- 40 रुपये
बैंगन- 20 रुपये
फूल गोभी- 15 रुपये
लौकी -- 20 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें