फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के खर्च से बने हाट पैठ पर कब्जे, बांधे जा रहे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सब्जी व फलों के छोटे किसानों के लिए लाखों रुपये खर्च कर 17 साल पहले बनाई गई हाट पैठ पर कभी सब्जी-फल तो नहीं बिके, लेकिन अब इस पर कब्जे जरूर होने लगे हैं। अस्थाई और स्थाई कब्जों के चलते जहां सरकारी जमीन के खुर्द बुर्द होने की संभावना खड़ी होने लगी हैं। वहीं यहां बांधे जा रहे पशुओं के कारण होने वाली गंदगी से आसपास के लोग भी परेशान हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से आज तक भी इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में कैडी, बंतीखेड़ा, भाज्जु समेत अन्य गांवों में लाखों रुपये की लागत से हाट पैंठ आज खस्ता हाल में हैं। प्रदेश के तत्कालीन कृषि मंत्री हुकु म सिंह ने छोटे किसानों की सहूलियत के लिए हाट पैंठ का निर्माण कराया था। ग्राम पंचायत की जमीन पर चबूतरा और टिन शेड के निर्माण में लाखों रुपये का खर्च आया था। जिससे छोटे किसान अपने खेत में होने वाली सब्जी व अन्य फसल स्थानीय स्तर पर ही बेच सकें। उन्हें दूरदराज मंडी में न जाना पड़े। साथ ही स्थानीय लोगों को कम कीमत पर सब्जी व फल उपलब्ध हो सकें। लेकिन कई गांवों की हाट पैंठ में आज तक भी कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई। हाट पैंठ के स्थानों पर अब कब्जे हो गए हैं। यहां पशु बांधे जा रहे हैं। गंदगी का अंबार लगा रहता है। कुछ ग्रामीण अपनी ट्रॉली आदि खड़ी करते हैं। कुछ ग्रामीणों ने यहां बिटौड़े खड़े कर दिए हैं। मंडी परिषद के अधिकारियों ने भी इनकी दुर्दशा को देखकर मुंह मोड़ लिया है।
किसानों को झेलनी पड़ती है परेशानी
कैडी गांव में तत्कालीन ग्राम प्रधान अंसार अहमद ने हाट पैंठ का निर्माण कराया था। लेकिन आज तक इसमें में खरीद फरोख्त नहीं हो पाई है। कैडी क्षेत्र के महावतपुर, देवीपुरा आदि गांवों में सब्जियां उगाई जाती हैं। किसानों को जिसके चलते किसानों को अपनी सब्जियां व फल आदि लेकर थानाभव वन शामली की मंडी में जाना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा बंतीखेड़ा में भी गामड़ी के नजदीक हाट पैंठ का निर्माण कराया था। कुछ दिन हाट पैंठ में सुचारु रूप से किसानों ने सब्जियां बेची व सब्जी विक्रेताओं ने भी गांव में खरीद की। लेकिन फिर उन्हें शामली, थाना भवन से फल-सब्जी खरीदने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

1. गांव कैडी निवासी प्रदीप राणा ने बताया घर के सामने ही हाट पैंठ में गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसके चलते मच्छर, व आवारा पशुओं के चलते परेशानी होती है।
2. गांव निवासी सब्जी विक्रेता इमरान ने बताया कि गांव में हाट पैंठ चालू होने से फायदा होगा। शामली, थाना भवन से सब्जी फल खरीद कर लाने पड़ते है। जिसके कारण घंटों लगते हैं।
विज्ञापन

3.बंतीखेड़ा निवासी साजिद का कहना है कि गांव में हाट पैंठ चालू होने से महंगाई कम होगी। साथ ही ताजे फल सब्जी ग्रामीण खरीद सकेंगे।
4. बंतीखेड़ा निवासी शराफत का कहना है कि गांव में मंडी होने से ग्रामीणों को ताजा फल सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी।
वर्जन
बंतीखेड़ा ग्राम प्रधान सावित्री देवी का कहना है कि हाट पैंठ का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसे सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।
भाज्जु ग्राम प्रधान बॉबी बालियान ने बताया कि जल्द ही हाट पैंठ को सुचारु किया जाएगा। जिससे स्थानीय किसानों और खरीदारों को लाभ होगा।
कैडी प्रधान पति ठाकुर योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही चारदीवारी कराकर हाट पैंठ सुचारु कराई जाएगी।
कब्जे हटवाए जाएंगे
मंडी परिषद की उप निदेशक रिंकी जायसवाल ने कहा कि हाट पैंठ किस स्थिति में हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। अवैध कब्जे हटवाकर उन्हें चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें