शामली में सीडीओ विनोद कुमार ने पंजोखरा, मीमला के तालाबों का निरीक्षण करते हुए अवैध कब्जा हटवाने, पौधरोपण कराने तथा टीगार्ड बनाने का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे तालाबों का सौंदर्यीकरण पूरी तरह से हो सके।
बृहस्पतिवार को सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने ग्राम पंजोखरा में जीर्णोद्धार किए गए दो तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जूनियर हाईस्कूल के पास पहले तालाब की हालत खराब थी। जिसमें ग्रामीणों ने अपने बिटोड़े रखे थे। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को तालाबों के साैंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
तालाब में रैंप, चारदिवारी करने और तालाब के चारो ओर पौधरोपण और उनकी सुरक्षा के लिए टीगार्ड के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिनों में तालाब का सौदर्यीकरण करने के निर्देश दिए हैं। मीमला गांव के तालाब का सीडीओ ने निरीक्षण किया। तालाब के दोनों तरफ की दीवारें सीमेंट से पक्की रैंप से बनवा दी गई। उन्होंने एसडीएम सदर को गांव के तालाब पर पक्के अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।