फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए साल से वाहनों की प्रदूषण जांच होगी महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। जनपद में नए साल से वाहन प्रदूषण जांच के लिए ज्यादा कीमतें चुकानी होंगी। एक जनवरी से वाहनों की जांच फीस बढ़ जाएगी। नई दरों का आदेश एआरटीओ ने जारी कर दिया है।
शनिवार को एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि अब वाहनों की प्रदूषण की जांच के लिए अधिक कीमत चुकानी होंगी। सभी तरह के वाहनों की प्रदूषण जांच के शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आदेश एक जनवरी से लागू हो जाएगा। इस आदेश के मुताबिक पेट्रोल चलित दो पहिया वाहन के लिए 65 रुपये, तिपहिया वाहन पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी के लिए 85 रुपये और चौपहिया वाहनों में पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी के लिए भी 85 रुपये प्रदूषण जांच के लिए देने होंगे।
डीजल से चलने वाले तिपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए 115 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें