फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अफसरों के सामने ही नाबालिगों ने डाले वोट

Sun, 18 Oct 2015 01:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली ब्लाक के पंचायत चुनाव में जमकर नाबालिगों ने भी वोट डाले। गांव लिसाढ़ में एक बूथ पर वोट डालता नाबालिग कैमरे में कैद हुआ है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी भी वहीं बैठे रहे और पुलिसकर्मी भी, लेकिन किसी ने भी बालक को रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में नाबालिगों द्वारा वोट डाले जाने का मामला रुक नहीं रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में सीडीओ ने जहां नाबालिगों को वोट डालते पकड़ा था, वहीं इस बार भी नाबालिग मिले हैं। गांव लिसाढ़ के प्राथमिक पाठशाला में नाबालिग वोट डालता कैमरे में कैद हुआ है। इस नाबालिग के हाथ में बैलेट पेपर  पर लगने वाली मुहर भी है।

चुनाव के दौरान इस प्रकार की लापरवाही  पीठासीन अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई है। पीठासीन अधिकारियों के सामने ही नाबालिग वोट डाल रहा है, उसे वहां मौजूद कोई भी पीठासीन अधिकारी नहीं रोकता है। जब इस नाबालिग का फोटो कैमरे में कैद हो जाता है, तो मतदान अधिकारी बच्चे को वहां से हटाते हैं। हालांकि तब तक वह वोट डाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें