फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित के साथ शालीनता से व्यवहार करें पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के साथ शालीनता से व्यवहार करें पुलिसकर्मी
विज्ञापन

शामली। पुलिस लाइन में सोमवार को यूपी-112 के 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। एसपी ने प्रशिक्षण लेने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पीड़ित के साथ शालीनता से व्यवहार करें।
विज्ञापन

जनपद में संचालित यूपी-112 आपातकालीन पुलिस सेवा में नियुक्त पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए आठ सितंबर से 18 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था। कर्मियों को एमडीटी के संचालन की जानकारी, महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन एसपी विनीत कुमार ने प्रशिक्षण लेने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी सूचना पर पहुंचने के तत्काल बाद पीड़ित के साथ शालीनता से व्यवहार करना न भूले।कई बार किसी घटना के बाद लोग उग्र हो सकते है। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी अपना संयम बनाए रखें और अपनी सेवाओं में निरंतरता रखें। इस दौरान एएसपी राजेश श्रीवास्तव, डीटीयू प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें