फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेलवे स्टेशन शामली से गलत ट्रेन में बैठी महिला व उसकी बेटी चलती ट्रेन से कूद गई। मां-बेटी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी को खींचकर किसी तरह निकाला। इस हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव सराय निवासी मोमिना अपने पांच बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उन्हें हरिद्वार से अजमेर जाने वाली ट्रेन से अलवर जाना था। उस समय स्टेशन पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। मोमिना अपने बच्चों के साथ गलती से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। जब ट्रेन स्टेशन से चली तब उन्हें पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठी है। इसके बाद मोमीना चलती ट्रेन से कूद गई। उसके पीछे उसकी बेटी भी कूद गई। दोनों मां-बेटी प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गई। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी के पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने दौड़कर मां-बेटी को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद ट्रेन को रुकवावकर उसके बच्चों को ट्रेन से उतारा गया। इस हादसे में महिला को चोट आने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें