फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं, जिनका देश व समाज के विकास में अहम योगदान है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है, इसलिए हम संकल्प लेते हैं कि न केवल स्वयं, बल्कि अपने परिवार, मित्र और समाज को भी नशामुक्त बनाएंगे। इस दौरान उपनिरीक्षक राहुल देशवाल, विनोद राघव, महेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, कांस्टेबल मोनू चौधरी, सन्नी राणा, रिंकू भाटी, संजीत सिंह, अमित सोम व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें