फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन नंबर व मोबाइल के सहारे ठग तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टिन नंबर व मोबाइल के सहारे ठग तक पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन

कैराना। लड़कियों की शादी का सामान 40 प्रतिशत छूट पर देने का लालच देकर करीब 50 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस आरोपी के टिन नंबर व मोबाइल फोन के सहारे आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
लोगों को शादी के सामान पर 40 प्रतिशत की छूट का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को आरोपी के कार्यालय की तलाशी के दौरान मिले मोबाइल फोन और बोर्ड पर टिन नंबर लिखा मिला। पुलिस का मानना है कि अगर टिन नंबर सही हुआ तो उसके सहारे आरोपी के बैंक खातों व पते की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार दिन पहले कस्बे के दर्जनों लोगों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पानीपत रोड पर रॉयल ऑर्डर सप्लायर एजेंसी ने लड़कियों की शादी के सामान पर 40 प्रतिशत छूट का लालच देकर कीमत का 60 प्रतिशत जमा करा लिया था। 12 दिन बाद सामान देने का वादा किया था। कई लोगों का करीब 50 लाख जमा करने के बाद एजेंसी संचालक बिना सामान दिए फरार हो गया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल व कोतवाली प्रभारी ने एजेंसी के आफिस का ताला तुड़वाकर वहां रखा सामान जब्त करते हुए आफिस सील कर दिया था। सामान की सुरक्षा के लिए आफिस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें