फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

विज्ञापन
शामली मौहल्ला बडीआल हॉटस्पॉट इलाके में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की। सभी लोगों ने जुमे की नमाज घर में पढ़ी और लॉकडाउन नियमों का पालन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। धर्म स्थलों के आसपास और संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने शहर में गश्त की। हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला बड़ी आल और सलेक विहार में गश्त कर लोगों को धैर्य के साथ घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कोतवाल ने बताया कि ड्रोन कैमरे से संवेदनशील की निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि लोगों घरों पर रहकर ही जुमे की नमाज अदा की। उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 186 वाहनों के चालान किए गए जबकि 11 वाहन सीज हुए। 96700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें