फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा, घरों में हुई नमाज

विज्ञापन
झिंझाना मस्जिद में लगा ताला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/चौसाना/गढ़ीपुख्ता/कांधला। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने और बचाव के लिए लॉकडाउन में पहले जुमे की नमाज घरों में ही अदा की गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मस्जिदों के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। शहर में लोग नमाज पढ़ने के लिए घर से नहीं निकले और प्रशासन की अपील पर लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ी। चौसाना पुलिस ने एक दिन पूर्व ही क्षेत्र की सभी मस्जिद में लोगों से बैठक कर सहयोग की अपील की थी। प्रशासन की अपील पर शुक्रवार को कोई भी व्यक्ति जुमे की नमाज के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं गढ़ीपुख्ता कस्बे और क्षेत्र के गांव क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खा, बुंटा, गुराना, पलठेडी, भैंसवाल, मालैंडी, ताना, खेड़की, ओदरी आदि में नमाजियों ने अपने अपने घरों पर रहकर नमाज पढ़ी। इसके लिए मौलाना इकराम, हाफिज फैजुल इस्लाम आदि ने एनाउंस कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर पर ही नमाज पढ़ने का पैगाम दिया गया। उधर, कांधला में जुमे की नमाज के समय कैराना रोड, जामा मस्जिद, ईदगाह के साथ ही कस्बे की सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। कस्बे के लोगों ने पुलिस-प्रशासन की अपील पर अपने घरों में लोगों ने नमाज अदा की।

कांधला में मस्जिद के बाहर लगा तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

कांधला मस्जिद में नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

कैराना घर में नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली जमा मस्जिद के इमाम से वार्ता करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडी दिल्ली रोड वाली मस्जिद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें