फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सरगना की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

Thu, 02 Jan 2025 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग के सरगना की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है। उधर, गिरफ्तार हुए गैंग के तीनों बदमाशों को रिमांड पर लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

कांधला थाना पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर अनिल कुमार उर्फ अभय पुत्र किशन चन्द उर्फ किशनपाल निवासी ब्लाक वाली गली कस्बा अकराबाद जनपद अलीगढ, विशाल बघेल पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला चन्दनीया कोल थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ और सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया था।
उनके कब्जे से चोरी की दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद किया था। वाहन चोरों ने पूछताछ में बताया था कि दो साल में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ से 150 से ज्यादा कार को चोरी करने के बाद उनके स्पेयर पार्ट्स बेच चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा गैंग का सरगना जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह नोएडा में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जब वे चोरी कार लेकर जाते थे तो उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे ताकि पुलिस की पकड़ में आसानी से न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें