फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों से हो मधुर व्यवहार करे पुलिस : सुरेश राणा

विज्ञापन
थानाभवन में शिकायत सुनते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने में आने वाले पीड़ितों से मधुर व्यवहार करे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने थाना अध्यक्ष संदीप बालियान को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के गंभीर मामलों में गहनता से जांच कर कार्यवाही करें। कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए व कोई भी पीड़ित थाने पर आये तो उससे मधुर व्यवहार कर समस्या का निदान किया जाए। इस दौरान नगर के व्यापारियों विनोद गोयल, धीरज, नारंग, विनोद बजाज नीरज गोयल ने नगर के मुख्य चौंक बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा लोगों ने ट्रांसफर कराने आपसी विवाद डोल विवाद चकरोड हैंडपंप लगवाने अवैध कब्जों आदि की समस्याओं को रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। इस दौरान पीआरओ आशीष पवार, अर्जुन राणा, नरेंद्र त्यागी, बॉबी शर्मा, संगीत गोयल, धर्मेंद्र चौधरी, नीरज गोयल, बोबी अरोड़ा, देवेंद्र पंडित, अनमोल गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें