फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन--- ---लायंस क्लब शामली ने बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में दो मैच जीते

विज्ञापन
शामली सेंन्टआरसी कानवेंट स्कूल में क्राउन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब क्राऊन बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच में लायंस क्लब शामली ने बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में लगातार दो गेम जीतकर आयोजक शामली क्राउन की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में दूसरे दिन पहला क्वार्टर फाइनल लायंस क्लब शामली क्राउन वन एवं लायंस क्लब शामली के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में लायंस क्लब शामली ने 21-11, 21-9 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच क्षत्रिय मेड स्वर्णकार समिति एवं रोटरी क्लब स्टार टू के मध्य हुआ, जिसमें क्षत्रिय स्वर्णकार समिति ने 21- 14 21-14 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में केमिस्ट एसोसिएशन शामली ने संकल्प शिक्षा समिति शामली को 21-5 और 21 -4 से हराया।
चौथा मुकाबला शामली क्राउन टू और आईएमए टू के मध्य खेला गया। सर्वाधिक रोमांचकारी मुकाबले में पहला गेम लायंस क्राउन शामली ने 21-11 से जीता, वहीं दूसरे गेम में आईएमए टू की ओर से खेल रहे डॉ. केपी पंवार, डा. गौरव गर्ग ने शामली क्राउन टू के गौरव मित्तल एडवोकेट, रुपेश गर्ग के पसीने छूटवा दिए। मैच का रोमांच और अधिक बढ़ गया, जब गेम पॉइंट से जस्ट पहले स्कोर 20-20 पर लेवल हो गया। इसके बाद टीम को 2 प्वाइंट लगातार लेने होते हैं। इसके बाद स्कोर 21-21 हो गया। तभी गौरव मित्तल ने अपनी सर्विस पर लगातार 2 प्वाइंट लेकर टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ किया। मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे। क्लब अध्यक्ष डॉ. नीलेश वशिष्ट ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता चेयरमैन डॉक्टर अर्जुन वर्मा, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल, गौरव मित्तल, गौरव गोयल ,अरुण गर्ग, अर्जुन वर्मा, राहुल वर्मा, रूपेश गुप्ता, रुपेश गर्ग, वैभव गोयल ,अमित श्याम ,रामगोपाल शर्मा ,निपुण जैन ,तरुण जैन अनूप तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें