फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने पुरातत्व विभाग को भेजे तलवारों और पाइप के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव चूनसा में पूर्व प्रधान कंवरपाल के खेत में खोदाई के दौरान मिली दो तलवारों व पांच लोहे के पाइप के फोटो पुलिस ने पुरातत्व विभाग लखनऊ को भेजे गए हैं। पुरातत्व विभाग ने तलवारों को ऐतिहासिक न होना बताया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के खेत में सिंचाई के लिए पाइप दबाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान रविवार को दो तलवारें और पांच लोहे के पाइप मिले थे। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि इस मामले में खेत मालिक पूर्व प्रधान से बात की गई तो उसने इसके बारे में अनभिज्ञता जताई है। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह 1982 से खेत की बुआई कर रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि किसी ने उन्हें जमीन में दबा दिया गया था। एसपी के मुताबिक पुरातत्व विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई और फोटो भेजे गए। पुरातत्व विभाग ने कहा कि इस पर कोई प्राचीन मुहर या निशान नहीं होने के कारण यह प्राचीन नहीं है और इस पर जंग लगने से माना गया है कि यह लोहे की बनी है। कुछ ग्रामीणों ने 2013 के दंगे के दौरान तलवारों को दबाने की संभावना जताई गई, लेकिन माना गया कि इतने वर्ष पहले अगर दबाई जाती तो यह पूरी तरह गलकर खत्म हो जाती। फिलहाल तलवारें व पाइप पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें