फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी न करने पर मां-बेटी को दी बर्बाद करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बताया कि उसकी बड़ी लड़की की शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। उसकी रिश्तेदारी का युवक जुनैद उसकी लड़की को फोन कर धमकी दे रहा है कि उससे अकेले में एक बार मिल, नहीं तो उसे बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन

आरोपी ने उसकी लड़की के फोटो इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डाल दिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने अपनी लड़की की शादी उसके साथ नहीं की तो वह उसे व उसकी लड़की को समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा।
इसके बदले आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी से उसके व उसकी पुत्री के साथ अनहोनी करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर कांधला थाने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें