फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी भेजने में अव्वल शामली पुलिस

Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शामली। क्राइम कंट्रोल करने में भले ही शामली पुलिस एक बार गच्चा खा जाए, लेकिन चिट्ठी भेजने में जिला पुलिस का कोई सानी नहीं है। अपनी इसी कार्यशैली के चलते शामली पुलिस सम्मन तामील करने में पूरे सूबे में शामली पुलिस दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


पुलिस के जिम्मे सिर्फ एक ही काम नहीं होता है। क्राइम कंट्रोल करना तथा व्यवस्था बनाना उनके लिए प्राथमिकता जरूर है, लेकिन इसके साथ ही पुलिस को ओर भी अन्य काम निपटाने होते है। इन्हीं में महत्वपूूर्ण काम है चिट्ठी तामील कराना कोर्ट से जारी एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट), बीडब्लू (जमानती वारंट), नोटिस और सम्मन भी पुलिस ही तामील कराती है।

इस मामले में शामली पुलिस पीछे नहीं है। उत्तर प्रदेश के जिलों में शामली पुलिस इस कार्य में टॉप फाइव की सूची में शामिल है। आंकड़ों की बात करें तो इस साल शामली पुलिस की समन सेल ने अच्छा काम किया। जनवरी से लेकर अब तक शामली पुलिस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। ज्यादातर महीनों में तामील का प्रतिशत 90 के आस-पास रहा है। सितंबर अक्तूबर गत नवंबर माह में शामली पुलिस के पास कोर्ट जितने भी सम्मन आए उनमें से अधिकतर शामली पुलिस ने तामील करा दिए।
विज्ञापन


सितंबर माह में शामली पुलिस ने 445 में से 413 समन आदि तामील यानि की 92.80 प्रतिशत चिट्ठियां तामील कराई गई। इसके अलावा अक्तूबर माह में 606 चिट्ठियों में से 510 चिट्ठियां पहुंचाई गईं। नवंबर माह में 90.35 प्रतिशत से अधिक चिट्ठियों की तामील करा दी गई है, इसी तरह अक्तूबर में जो सूबे की अन्य जनपदों की पुलिस से कही आगे है।

गत माह पूर्व वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामली जनपद चिट्ठियां तामील कराने में दूसरे नंबर पर रही है। ये महीना भी पूरा होने वाला है, जिसमें अभी तक स्थिति ओर भी अच्छी है। 
विज्ञापन


उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि समन समय पर तामील कराए जा रहे हैं, इससे सूबे में हमारा जिला अच्छे स्थान पर है।

चिट्ठी का प्रकार    सितंबर    अक्तूबर        नवंबर 
समन        112- 99    190- 171        676- 603
नोटिस        158-155    149- 145        237-211
बीडब्लू        66-61    69-62        58- 58
एनबीडब्लू        109-98    198- 138        284- 262 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें