फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फेसबुक से शेयर पोस्ट का लिंक तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। छह दिन पहले सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर के नाम की फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को शेयर करने के प्रकरण में पुलिस लिंक तलाश रही है। लिंक को डिलिट किए जाने पर विवादित पोस्ट वायरल करने वाले की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना है।
देश में टैक्स प्रणाली को लेकर सरकार को घेरने वाली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढ़ा के बयान को लेकर छह दिन पहले सोशल मीडिया पर मीम वायरल हुआ था। इसे सीओ थानाभवन के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी से शेयर किया गया था, हालांकि सीओ का कहना था कि उनकी फेसबुक आईडी से इस तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की गई। एसपी रामसेवक गौतम ने इस प्रकरण की जांच एएसपी संतोष कुमार सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और साइबर सेल भी जांच टीम में शामिल है। जिस लिंक से पोस्ट वायरल हुई है, उसे पहले ही डिलिट किया जा चुका है। साइबर सेल द्वारा लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें