फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर थाने में घंटों तक उलझे दो पक्ष, फिर इस तरह सुलझा मामला

Thu, 26 Dec 2024 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मोहल्ला मौलानान की तान्या और औरंगजेब ने बिल्ली पर अपना-अपना मालिकाना हक जताया। बिल्ली को लेकर थाने में घंटों तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
औरंगजेब के साथ मैक्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला कस्बे के थाने में बुधवार को बिल्ली को लेकर दो पक्ष पुलिस के सामने ही एक दूसरे से उलझ गए। मोहल्ला मौलानान की तान्या और औरंगजेब ने बिल्ली पर अपना-अपना मालिकाना हक जताया। बिल्ली को लेकर थाने में घंटों तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बिल्ली का नाम पुकारने को कहा, जिस पर नाम पुकारते ही बिल्ली औरंगजेब के पास चली गई। पुलिस ने औरंगजेब को ही बिल्ली का असली मालिक मानते हुए उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


बुधवार को नगर के मोहल्ला मौलानान निवासी शकील की दो पुत्री तान्या और सोनिया थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि राजस्थान नस्ल की उनकी बिल्ली कई दिन पूर्व गुम हो गई थी, जिसे तलाश करने का भी प्रयास किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। अब उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि गंगेरु के रहने वाले औरंगजेब ने उनकी बिल्ली चुराई हुई है, बिल्ली उसी के पास है।

पुलिस ने व्यक्ति औरंगजेब को बिल्ली के साथ थाने बुलवाया। औरंगजेब मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। औरंगेजब परिवार के साथ थाने पर बिल्ली को लेकर पहुंचा। औरंगजेब ने पुलिस को बिल्ली अपनी बताई। कहा कि वह उसे राजस्थान से लेकर आया था। बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता । पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया मगर वह नहीं माने। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर तान्या और औरंगजेब को बिल्ली का नाम लेकर पुकारने को कहा। तय किया गया कि नाम पुकराने पर बिल्ली जिसके पास जाएगी, वह बिल्ली का असली मालिक होगा। तान्या ने जो-जो कहकर बिल्ली को पुकाराते हुए अपने पास बुलाया मगर वह नहीं आई।

इसके बाद औरंगजेब ने मैक्स नाम लेते हुए बिल्ली को बुलाया। जिस पर तुरंत ही बिल्ली उसके पास चली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर औरंगजेब को ही मालिक मानते हुए बिल्ली को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें