फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने शिवभक्तों के लिए लगाया विशाल भंडारा

Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस प्रशासन की ओर से यूपी हरियाणा बॉर्डर पर कांवड़ियों के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। एसपी रामसेवक गौतम ने फीता काटकर कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विवार को यमुना पुल पर आचार्य शशि भूषण ने भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना कराई जिसमें मुख्य यजमान पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम रहे। इसके बाद एसपी ने फीता काटकर पुलिस कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ किया। एसपी ने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप, तहसीलदार अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें