शामली कोतवाली से बाजार में गश्त करने के लिए जाते आरएएफ के जवान।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी ने दीपक चतुर्वेदी ने आरएएफ और पुलिस के जवानों के साथ मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
स्थानीय पुलिस ने नगर में क्षेत्र में जुमे की नमाज शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल को साथ लेकर स्थानीय थाने के प्रांगण से पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बॉडी प्रोटेक्टर के साथ नगर के विभिन्न संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने पैदल मार्च के दौरान आमजन को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया। वहीं क्षेत्र में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सभी मस्जिदों का डाटा तैयार कर नमाज अदा कराने वाले मौलवी सहित उलेमाओं से भी बात की। जुमे की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों के निकट भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। संवाद
शामली कोतवाली से बाजार में आरएएफ के जवानों के साथ गश्त पर जाते कोतवाली प्रभारी व पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI