फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक जीवन पद्धति है योग: निकिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने कहा कि कहा कि योग एक वैज्ञानिक, सार्वभौमिक, पंथ- निरपेक्ष, प्राकृतिक जीवन पद्धति है। इस सहज, सरल जीवन पद्धति को अपनाकर हम निरोगी, निर्व्यसनी, स्वस्थ, समृद्ध व शांतिमय जीवन को जीते हैं और अपने भीतर सुप्त असीम ज्ञान व सामर्थ्य को विकसित करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर के 26वें दिन मुख्य वक्ता एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा योग का एक व्यावहारिक पहलू है। व्यायाम, यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि रूप अष्टांगयोग के नित्यप्रति अभ्यास से जीवन का पूर्ण विकास करके शील, समाधि एवं प्रज्ञा को प्राप्त करना, यह योग का गंतव्य है।
इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने हंस आसन, मयूरी आसन, कोणासन, त्रिकोणासन का अभ्यास कराया। क्रीड़ा भारती समिति की तरफ से एसडीएम निकिता शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ .राजेंद्र स्वामी, जिला मंत्री कमलवीर, सुधीर राणा प्रधानाचार्य, जितेंद्र सिंह, नितिन वर्मा, नरेंद्र राणा, सत्येंद्र शर्मा, सवाचंद, सविता देवी, सुनीता, सीमा चौधरी, पूनम शर्मा, रेशमा, उर्मिला देवी, रचित चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने की और संचालन क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें