फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अनलॉक-1 में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की। अनलॉक-1 के नियमों का पालन करते हुए मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज पढ़ी और बाकी सभी ने घरों में नमाज अदा कर खुदा से देश दुनिया से कोरोना की मुक्ति की दुआएं मांगी। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लोगों ने अनलॉक-1 के नियमों का पालन करते हुए नमाज अदा की गई है। कहीं पर भीड़ इकट्ठा होने की सूचना नहीं मिली है। एसपी ने बताया कि जनपद में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क न पहनने पर 152 लोगों के चालान कर 15200 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी चलने पर 33 वाहनों के चालान कर 8700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अनलॉक-1 का उल्लंघन करने पर 22 लोगों को हिरासत में लिया गया और 15 अभियोग दर्ज किए गए।
विज्ञापन

--
पौनी बंदूक समेत युवक गिरफ्तार
शामली। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिलने पर गांव खिजरपुर में एक युवक को पौनी बंदूक और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नितिन मलिक निवासी खिजरपुर मजरा लिसाढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें