फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाया

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट के सामने चीन का पुतला जलाते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीमा पर चीनी सेना द्वारा कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद जिले के लोगों में चीन सरकार के खिलाफ गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी नासिर चौधरी और जिलाध्यक्ष अनुज भारती के नेतृत्व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे और शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से चीन से बदला लिए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चीन सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने केंद्र सरकार से शहीद जवानों को परिवारजनों को नौकरी और मुआवजा दिए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री से नेपाल और पाकिस्तान से सर्तक रहने का अनुरोध किया है। मौके पर मिशन के थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष चंद्रपाल, अंकुुर आदि मौजूद रहे। उधर, मुंडेट कला गांव में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने चीन द्वारा किए गए हमले की निंदा की। बैठक में कपिल पंवार अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें