फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खादर के गांवों में बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
यमुना बॉर्डर के पास हरियाणा की ओर से यमुना के रास्ते आने वाले प्रवासी श्रमिकों की कैमरों से निगरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हरियाणा बॉर्डर पर तमाम बंदिशों के बावजूद प्रवासी श्रमिकों का आना नहीं थम रहा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम-एसपी ने खुद खादर का दौरा कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रवासी श्रमिक हरियाणा से सटे चौसाना क्षेत्र के बिड़ौली, कैराना और कांधला के खादर से हरियाणा से प्रवेश कर रहे हैं। जिस कारण हरियाणा से सटे इन गांवों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। ग्राम प्रधानों से भी ध्यान रखने को कहा गया है। साथ ही यमुना नदी पर निगरानी को कैमरा पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा करनाल और पानीपत प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। जिनमें कहा गया है कि बिना स्वास्थ्य परीक्षण इस तरह सीमा पार करने से संक्रमण का भी खतरा है साथ ही यमुना पार करने पर हादसे की भी आशंका है। इसलिए हरियाणा से यूपी सीमा में इनका प्रवेश सख्ती से रोकने का अनुरोध किया गया है। वहीं डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तहसील प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिले में करीब 415 प्रवासी श्रमिक इस तरह आए हैं। जिन्हें शेल्टर हाउस में भेजा गया है। बस व्यवस्था के बाद इनके गृह जिले में भेजा जाएगा।

शामली में यमुना बॉर्डर के पास हरियाणा की ओर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की कैमरों से निगरानी करत- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें