पालिका ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
कैराना। नगर पालिका ठेकेदार ने एक बैंक शाखा प्रबंधक पर भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए अपने ही घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया।
मोहल्ला आलकला थाने के पीछे रहने वाले इमरान पालिका में ठेकेदारी करता है। उसके भाई असगर ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से शाखा प्रबंधक ने उसके भाई इमरान के नाला निर्माण के 5 लाख 72 हजार के चेक का भुगतान नहीं दिया। जिससे परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। उधर बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि इमरान के उपर बैंक का लोन बकाया है तथा डेढ़ साल से लोन खाता एनपीए हो गया है। 24 मार्च 2020 को नगर पालिका ने पत्र भेज कर भुगतान रोकने को कहा था जिस कारण भुगतान नहीं दिया गया। पहले भी उन्होंने सीओ और कोतवाल को शिकायत की थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तहरीर आने पर मामले में जांच की जाएगी।