फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के काम में पालिका का अमला

Mon, 09 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। थाने में किए जा रहे पुलिस आवास निर्माण के लिए मैटीरियल ढोने के लिए नगर पालिका के सफाई विभाग के ट्रैक्टरों को लगा दिया गया। मामला मीडिया में आया ट्रैक्टर हटा लिए गए। अब इस मामले में अधिशासी अधिकारी ने जांच बैठा दी है। इससे सफाई का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली में पुलिस आवासों का निर्माण चल रहा है। रविवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने ठेकेदार से सेटिंग कर निर्माणाधीन आवासों में मैटेरियल डालने के लिए नगर पालिका के ट्रैक्टरों का प्रयोग कर डाला। पूरा दिन नगर पालिका के ट्रैक्टरों और जेसीबी का प्रयोग प्राइवेट काम के लिए किया गया।

दोपहर बाद मीडिया में मामला आया तो ट्रैक्टरों को नगर पालिका में खड़ा करा लिया गया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ने इस तरह तरह की किसी भी जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पालिका के ईओ समीर कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है। किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप सिद्ध होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें