शामली। दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। खुफिया टीमें व एसआईटी ने पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस इस मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी आयुष मलिक के धर्मांतरण करने के मामले में उनके पिता देवराज मलिक ने शहर कोतवाली में पिछले सप्ताह शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन मौलवी समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम कुरैशी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्य नौ आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसी और एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उधर, पुलिस की टीमें वांछित आरोपियों और मौलानाओं की तलाश में दबिश दे रही हैं। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि धर्मांतरण प्रकरण में आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।