शामली। जनपदों में बड़ी संख्या में मस्जिदों में ठहरे बाहरी जमातियों के मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का फोकस जुमे की नमाज पर रहा। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा और ड्रोन कैमरों से आसपास के इलाकों की निगरानी हुुई। हालांकि मस्जिदों के जिम्मेदारों ने लोगों से अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की थी। जिसका असर साफ नजर आया और लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज अदा की। एसपी ने खुद दौरा कर सुरक्षा इंतजाम परखे।
मस्जिदों में सामूहिक रुप से नमाज ना हो। वहां भीड़ ना जुटे इसलिए शहर के अलावा कांधला, कैराना ,थानाभवन और झिंझाना में पुलिस से ही मस्जिदों के आसपास पुलिस पूर्वाह्न 11 बजे से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शहर की दिल्ली रोड तिमरसा मस्जिद, आजाद चौक में कुरैशियान मस्जिद, बड़ा बाजार की जामा मस्जिद, कलंदरशाह आदि स्थानों पर मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात होने लगी थी। नमाज शुरू होने से पहले तिमरा, आजाद चौक आदि मस्जिदों के आसपास पुलिस ओर पीएसी बल तैनात किया गया जो पूरे क्षेत्र पर नजर रखे था। छतों, गलियों में या घरों में भीड़ जमा तो नहीं हो रही इसके लिए ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। मस्जिदों जिम्मेदार लोगों की अपील के चलते नमाज के दौरान कहीं पर नमाजी घर से बाहर नहीं निकले। सभी ने अपने घर पर नमाज अदा की। एसपी विनीत जायसवाल ने शामली और कैराना में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम को परखा। झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, बाबरी, थानाभवन, जलालाबाद समेत पूरे जिले में घरों पर ही नमाज पढ़ी गई।
कैराना में डटे रहे एसपी
कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद, दरबार वाली शाही मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम समेत सभी मस्जिदों के मुख्य गेट बंद रहे। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। जुमे की नमाज के दौरान एसपी विनीत जायसवाल, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस बल के साथ कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई, ताकि पता चल सके कि कहीं लोग छतों पर इकट्ठा होकर नमाज तो नहीं पढ़ रहे है। हालांकि कहीं पर भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
कांधला में ड्रोन कैमरों से निगरानी
कांधला में जुमे की नमाज से पहले ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कसबे की जामा मस्जिद, कैराना रोड स्थित मस्जिद, मरकज मस्जिद, मैन बस स्टैंड, मुसाफिर मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। लोगों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि कस्बे में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई ताकि लोगों की भीड़ कहीं पर जमा न होने पाए।
कोट
आमजन की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर रोक के साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन प्रतिबंधित है। इसलिए इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
कांधला मस्जिद में नोटिस चस्पा करता मौलाना- फोटो : SHAMLI
कैराना जामा मस्जिद के पास ड्रोन से छतो की विडियोग्राफी कराते अधिकारी- फोटो : SHAMLI
कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ- फोटो : SHAMLI
कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ- फोटो : SHAMLI
कैराना जूमे की नमाज पर जामा मस्जिद का बंद मुख्य गेट- फोटो : SHAMLI
शामली घर में जूमे की नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली ड्रोन से मस्जिदो की निगरानी करवाते सीओ जितेन्द्र कुमार- फोटो : SHAMLI
शामली जमा मस्जिद में उडता ड्रोन- फोटो : SHAMLI