फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन भैसानी की मस्जिद में रहे कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिन भैसानी की मस्जिद में रहे कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

शामली। कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों बांग्लादेशी अपने साथियों सहित भैसानी गांव की मस्जिद में 14 दिन तक रहे। इनके आने की भनक किसी को नहीं लगी, खुफिया विभाग भी सोया रहा था। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात के कई जमातियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 31 मार्च को सर्च अभियान के दौरान 12 बांग्लादेशी सहित 15 जमाती पकड़े गए थे। इनमें तीन जमाती आसाम के रहने वाले भी थे।
तब से सभी जमातियों को थानाभवन क्षेत्र के भैसानी गांव की मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया था। अब दो बांग्लादेशी और एक आसाम के जमाती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो, तीनों जमातियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झिंझाना में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जमातियों को बिना सूचना शरण देने के आरोप में मस्जिद के जिम्मेदार दो लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है, जिसमें बांग्लादेशी जमातियों को भी आरोपी बनाया है। इन पर महामारी अधिनियम भी लगा है, जबकि तीन अन्य जमाती को महामारी अधिनियम का आरोपी बनाया गया है। उधर, जिले में करीब 200 जमाती मिल चुके हैं। इनमें 21 विदेशी हैं। कुल 49 जमातियों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें