फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में गोली चलने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में गोली चलने से एक घायल
विज्ञापन

चौसाना। दथेड़ा में चौपाल के पास दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को मौके से एक खोखा और कारतूस मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दथेडा निवासी इंद्र की शनिवार की देर रात में दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे कार सवार कुछ युवक इंद्र के घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने गालीगलौज करते हुए इंद्र पर गोली चला दी। इस दौरान आरोपी ने दूसरा फायर करने की कोशिश की, लेकिन वह मिस हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। ।रविवार सुबह एएसपी ने चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें