फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस अभिरक्षा से भागे सोनू को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल से नौ दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से भागे सोनू को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। मुजफ्फरनगर में लोकेशन मिलने के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद आने से पुलिस के लिए उसे तलाश करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर हरियाणा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 14 जुलाई को दो आरोपी मोहित व सोनू को गिरफ्तार किया था। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान सोनू निवासी गांव नसीरपुर थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी रामसेवक गौतम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीमें लगा रखी हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी के मोबाइल फोन के आधार पर लोकेशन पहले हरिद्वार और उसके बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में मिली। पिछले तीन दिन से आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिस कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है, इससे पुलिस को उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। एसपी का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें