फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने काटा बाइक का चालान, लाइनमैन ने काटी चौकी की बिजली

Sun, 01 Feb 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। विद्युत संविदा कर्मी की बाइक का चालान दो बार किए जाने से नाराज लाइनमैन ने बिडौली पुलिस चौकी की बिजली काट दी। बिजली की लाइन जोड़ने को लेकर चौकी इंचार्ज व लाइनमैन के बीच नोकझोंक हुई। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कमालपुर बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन रिजवान और पेट्रोलमैन आशु बुधवार को विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग पर निकले थे। उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर आशु निवासी अजीजपुर पुल के पार स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने चले गए। लाइनमैनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप जाते व आते समय बिडौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक की फोटो खींचकर बिना हेलमेट के एक-एक हजार के दो चालान कर दिए।
इसकी जानकारी कर्मचारियों को शुक्रवार मोबाइल फोन पर आए मेसेज से मिली। दो चालान होने जाने से नाराज विद्युत कर्मचारी रिजवान, रविंद्र कुमार, सुनील, कुलदीप, रामकिशोर, लखविंदर आदि शुक्रवार दोपहर बाद बिडौली चौकी पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद लाइनमैनों ने पुलिस चौकी की विद्युत सप्लाई काट दी। इसकी जानकारी उन्होंने विभाग के जूनियर इंजीनियर संजीव सौरभ को दी।
विज्ञापन

उधर, चौकी इंचार्ज ने लाइनमैन रिजवान को फोन कर लाइन में फाल्ट को ठीक करने को कहा, लेकिन रिजवान ने आने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच फोन पर नोकझोक हुई, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइनमैनों का आरोप है कि बिडौली चौकी पर कई वर्ष से बिना मीटर और बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। बिडौली चौकी प्रभारी का कहना है कि पहले चौकी पर विद्युत कनेक्शन नहीं था। पूर्व में भी विद्युत कर्मियों द्वारा लाइन काटी जा चुकी थी। अब विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है और चौकी व मंदिर की बिजली लाइन को वैध रूप से जुड़वा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें