फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 60 लाख की शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 60 लाख की शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। पुलिस ने बिडौली चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक से एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बिडौली चेकपोस्ट पर चौकी प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आ रहे मिनी ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमें अंदर भरी हुई एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई। थाना प्रभारी पीकेसिंह ने बताया की पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। पंजाब के जिला तरनताल के ग्राम रहवासपुर, पोस्ट फतेहाबाद, थाना गोविंदलाल क्षेत्र के कैंटर चालक परगट सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया की कि यह शराब व गाड़ी का मालिक चितरंजन सिंह उर्फ बिल्लू निवासी महेशपुरा बाजपुर ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड है। शराब को तरणताल पंजाब से मिनी ट्रक में भरा गया था, जो रुद्रपुर उत्तराखंड के लिए ले जाई जा रही थी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक मालिक की तलाश कराई जा रही है। एक सप्ताह पूर्व भी झिंझाना पुलिस ने चालीस लाख रुपये कीमत की शराब के साथ चालक को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें