फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: म्यूल खातों को खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश

Fri, 15 May 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। छह बैंक खातों में दो करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की रकम मंगाने के मामले में साइबर थाना पुलिस बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। पुलिस की जांच में दो और संदिग्ध म्यूल खाते सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उधर, साइबर ठगी के इस धंधे से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर अपराध से संबंधित म्यूल बैंक खाते की जांच के बाद साइबर क्राइम थाने पर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की तरफ से कस्बा बनत निवासी खाताधारक पूनम, कस्बे के राशिद व जावेद, जिला मुजफ्फरनगर के शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव हरसौली निवासी लुकमान, आरिफ व तालिब के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उनके बैंक खातों की जांच की, जिसमें पूनम के बैंक खाते में 17 मई 2024 से 27 मई 2025 तक 1785858 रुपये आए, जिनमें 1768727 रुपये निकाले गए। शेष बचे 17131 रुपये पर खाता बंद हुआ। राशिद के केनरा बैंक कैराना पानीपत रोड शाखा के खाते में एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक वित्तीय वर्ष में कुल 2683678 रुपये आए और 2683605 रुपये निकाले गए। इसके बाद खाता बंद होने पर इस खाते में किसी धनराशि का आवागमन नहीं हुआ।
राशिद के दूसरे अरमान टूर एंड ट्रेवल्स के करंट खाता जो केनरा बैक शाखा धीमानपुरा शामली में 27 मार्च 2024 को खुलवाया गया था, उसमें संपर्क डिटेल में ई-मेल आईडी जावेद की लिखी मिली। इस खाते में एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 9582415 रुपये आए और 9567943 रुपये निकाले गए। शेष 14473 रुपये पर खाता बंद हुआ।
विज्ञापन

जावेद हसन के केनरा बैंक वर्मा मार्किट में 19 अक्तूबर 2023 को खोले गए खाते में 31 मार्च तक 7471609 रुपये आए और 7363291 रुपये निकाले गए। 108317 रुपये शेष पर खाता बंद हुआ। अगले वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक खाते में 44939 रुपये आए और फिर 153059 रुपये निकाले गए और 197.94 रुपये शेष रहे। वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक इस खाते में आए 151389 रुपये में 151192 रुपये निकाले गए। शेष धनराशि 394 रुपये मिली।
उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि साइबर के शातिरों ने 10 से 12 हजार रुपये मासिक किराये का लालच देकर म्यूल खाते लिए थे। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच साइबर क्राइम थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें