प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं में रोष है। सोमवार को शामली के शिव चौक पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि 26 जून को आप नेता मनीष सिसौदिया और एक अन्य विधायक को प्रधानमंत्री आवास की ओर जाते हुए पुलिस ने गिरप्तार कर लिया था। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी से टकराव करना चाहती है।
इस दौरान जिला संयोजक राजेंद्र सिंह पहलवान, सूरजभान, दिनेश कुमार शर्मा, डॉक्टर आरिफ, महक सिंह पहलवान, जावेद राणा, शाहिद राणा, संजीव श्योरान, राजीव चौहान, मोहित, दीपक लंबरदार, जसवीर मलिक आदि रहे।