फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार संरक्षण पर खूब बोले पुलिसकर्मी

Mon, 30 Nov 2015 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस लाइन में मानवाधिकार संरक्षण पुलिस व समाज की संयुक्त जिम्मेदारी विषय पर आयोजित वादविवाद प्रतियोगिता में सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह तथा इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में हुई प्रतियोगिता में एसपी विजय भूषण की अध्यक्षता में दो टीमों का गठन किया गया। इसमें प्रथम टीम में इंस्पेक्टर केपी शर्मा, सब इंस्पेक्टर कृृष्णपाल सिंह, एचसीपी स्नेहलता, डिंपल पंवार, दीपा व आशीष तथा द्वितीय टीम में इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, केके शर्मा, सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह,  कुमारी अंजू,  गजराज सिंह, अर्चना तेवतिया ने भाग लिया।

 इसमें प्रथम टीम की ओर से सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह तथा विपक्ष की ओर से इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 500-500 रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा स्नेहलता व आशीष कुमार द्वारा प्रथम पक्ष की ओर से एवं केके शर्मा, अर्चना तेवतिया व अंजू को विपक्ष की ओर से उच्च कोटी का व्याख्यान देने पर 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में एडिश्नल एसपी वीके मिश्र व सीओ सिटी निशांक शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें