ऊन। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव बीन्ना मजरा में हो रहे शौचालय के निर्माण कार्य का एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में पूर्ण रुप से शौचालयों का निर्माण न होने पर एसडीएम ने ग्राम पंचायत सचिव से नाराजगी जताते हुए तीन दिन के अंदर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को ऊन तहसील क्षेत्र के गांव बीन्ना मजरा में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने निरीक्षण किया। गांव में 70 शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य था। जिसमें मौके पर केवल 30 शौचालयों का निर्माण ही पूरा मिल सका।
शासन के द्वारा शामली जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। जिसके लिए डीएम से लेकर जिले व तहसील अधिकारी रोजाना गांव दर गांव घूमकर शौचालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।
गांव के लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ब्लाक के अधिकारियों एवं सचिवों को भी समय पर कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, लेकिन ऊन ब्लॉक के कर्मचारी व अधिकारी जिला प्रशासन की मुहिम को पलीता लगाते नजर आ रहे है। एसडीएम नेनिर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण ग्राम पंचायत सचिव भारत भूषण पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिन के अंदर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।