फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जलालाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में चल रहे मां दुर्गा मेले के दौरान शनिवार को दशहरा मैदान पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर दराज से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर आगंतुकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर सैनी व सभासद राजेश सैनी ने किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड व हरियाणा की 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला मैच गंदेवड़ा व गौसगढ़ गांव के बीच खेला गया। जिसमें गंदेवड़ा ने गौसगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में दिवालहेड़ी की टीम ने भौरी की टीम को हराकर विजय हासिल की। तीसरा मैच बेलड़ा व भौरी बी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भौरी बी की टीम जीत हासिल करने में सफल रही। चौथा व दिन का अंतिम मुकाबला कुतुबगढ़ व लाखनौर के बीच खेला गया। इस मैच में लाखनौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले लीग मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल व फाइनल रविवार को आयोजित किए जाएंगे। मौके पर रोहित रोड, संदीप, रजत, रजनीश कुमार, पप्पू उर्फ प्रेमचंद, रजत सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें