संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन के मैदान में राज्य स्तरीय बालक-बालिका शूटिंग बाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ, जिसमें बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा दिखाई। इस दाैरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ।
शामली शूटिंग बाल एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि 44वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बालक-बालिका शूटिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। चयनित खिलाड़ी 27 सितंबर को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बरवाला मुजफ्फरनगर में शूटिंग बाल फर्स्ट जॉन के लिए प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल देने के लिए 11 टीमों ने प्रतिभा किया। इसमें बझेड़ी प्रथम, सिलवर द्वितीय, भगत सिंह तृतीया रही। शामली से आकाश, शिवम, वंश, अर्पित, रुपिन, शिवम तोमर, तनिक, उज्ज्वल, दक्ष, कृष्णा, मनीष, रचित, लक्ष्य, विदित, आकाश व शामली देहात से उमंग, रौनक, वरदान, निहाल, फैजल, शाहिद, प्रियांशु, उज्ज्वल, अमन, शिवम, अर्श, वंश राणा, कृष का चयन हुआ। इस अवसर पर सतीश कालखंडे, प्रवीण कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित चौधरी, विपिन, विजयपाल, रोहित कोच, मंजीत, मयंक हुड्डा, कोच किरण पाल, पूजा, सोनी चौहान आदि मौजूद रहे।