हसनपुर लुहारी। गांव कादरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की प्रेरणा से संचालित कौशल रथ का स्वागत हुआ।
कौशल विकास मंत्रालय की ओर से भेजी गई इस विशेष बस में कंप्यूटर लैब की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, साइबर क्राइम जागरुकता की निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान करना है। थानाभवन विधायक के प्रतिनिधि अभिषेक राणा ने कौशल रथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। अभिषेक राणा ने कहा कि यह रथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रालोद अध्यक्ष राज्यमंत्री जयंत चौधरी की दूरदर्शिता से कौशल भारत-समृद्ध भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास है। इससे क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल युग की आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी और वे भविष्य में रोजगार, स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि क्षेत्र में यह कौशल रथ करीब एक साल तक रहेगा, जिसमें 2600 बच्चों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद