फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव चलेगा पौधरोपण अभियान

Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रयास समूह द्वारा जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी कांधला के सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ सीओ  सिटी निशांक शर्मा ने किया। 
विज्ञापन

  स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीतों से अतिथियों का स्वागत किया। सीओ निशांक ने कहा कि सभी को जल संरक्षण जैसा पुण्य का काम करना चाहिए, क्योंकि पैसा कमाना तो सभी जानते हैं लेकिन समाज की उन्नति और बेहतरी में सभी को योगदान करना चाहिए।   संस्था संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के अलावा हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे क्योंकि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। जितने अधिक वृक्ष होंगे वायुमंडल उतना ही अच्छा और सशक्त होगा। पहल सिंह सैनी ने कहा कि संस्था के द्वारा जल्द ही गांव-गांव पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
  स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि यदि सामाजिक संस्थाएं एक होकर प्रयास करें तो परिणाम हमेशा अच्छा ही होगा। इस दौरान पवन कंसल, देवीदयाल, अंकित पंवार, नर्मदा सिंह, कासिम चौहान, अमित सैनी, वाजिद  अली, प्रशांत शर्मा, अमित विश्वकर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें