फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था संभालने में पिट गया होमगार्ड

Fri, 18 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
ऊन। पीएनबी के बाहर भीड़ को काबू करने और व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों एक होमगार्ड को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंची फोर्स के स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बड़े नोट बंद करने के बाद से ही बैंकों पर दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों को कई कई घंटे लाईन में खडे़ होने के बाद भी बैंक से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण लोग सुबह से ही बैंक के बहार खड़े हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह ही ऊन के पीएनबी पर सैकड़ों लोग बैंक खुलने से पहले ही मेन गेट के बाहर जमा हो गए।

बैंक खुलते ही आपाधापी मच गई। मौके पर व्यवस्था बनाने के लिए एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। जिन्होंने अव्यवस्था कर रही भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया, तो वहां हंगामा शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने होमगार्ड को दबोचकर उसकी धुनाई कर डाली। हंगामे की सूचना पर ओर फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों पुलिस कर्मियों को वहां से हटा दिया। बाद में बैंक मैनेजर सतवीर सिंह ने ग्राहकों को टोकन देकर शांत कराया। बैंक मैनेजर सतवीर सिंह ने बताया कि करीब 500 टोकन वितरित किए गए हैं, लेकिन बैंक में कैश तीन लाख रुपये ही आया था, जो खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें