फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए लगेंगी पिंक शिकायत पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए लगेंगी पिंक शिकायत पेटी
विज्ञापन

शामली। मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि ने महिलाओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए हर कार्यालय में पिंक शिकायत पेटिकाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। इन पर हेल्पलाइन नंबर भी लिखे होंगे। विकास भवन में शिकायत पेटिका लगाकर इसका शुभारंभ कर दिया गया है।
मंडलायुक्त ने महिलाओं के द्वारा दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों के लिए ताला बंद पिंक बॉक्स सभी कार्यालयों में लगवाने के निर्देश दिए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जो महिलाएं अधिकारियों के सामने अपनी बात नहीं कह पाती हैं, तो वह अपनी शिकायत किसी भी समय इस बॉक्स में डाल सकती हैं। संबंधित अधिकारी द्वारा संज्ञान लिया जाएगा और शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं में वंचित रहने वाले पात्रों की सुविधा के लिए विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सामने लकड़ी की शिकायत पेटिका लगा दी गई है तथा हेल्पलाइन नंबर-9548684079 शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर विकास भवन में मोहम्मद असलम को नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें