फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन होगा कोरोना का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन होगा कोरोना का टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना का टीकाकरण अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होगा। इन तीनों दिन सीएचसी और पीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा जबकि जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक टीके लगाए जाएंगे। इस बार 30 हजार लोगों को टीके लगाए जाने हैं।
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के दौरान पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्घाओं को टीके लगाए गए थे। एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों के अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डा. श्रीकांत ने बताया कि बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के पैनल में छह निजी अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल समेत 22 सरकारी अस्पतालों में बूथ बनेंगे। निजी अस्पतालों में शुल्क देकर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं ने निजी अस्पताल में पहली डोज निशुल्क लगवाई है, अब उन्हें निजी अस्पताल में दूसरी डोज के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। यदि वह सरकारी अस्पताल में दूसरी डोज लगवाते हैं तो वहां निशुल्क लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें