फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
शामली गुलजारी वाला मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था के इस सैलाब में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर देश और परिवार की खुशहाली की मनोकामना मांगी। सुबह से शाम तक हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम-बम के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे से शिव चौक, श्री हनुमान धाम, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, रेलपार बाइपास स्थित शिव-दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिव मंदिर, गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिव मूर्ति, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला मुुुरारी कुआं वाला शिवालय, कोतवाली शिव मंदिर, बनखंडी वाला शिवमंदिर, मोहल्ला रेशमी कटरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, करमूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, पीयूष मंदिर, कैैैराना बन महादेव मंदिर, यमुना नदी शिव मंदिर, यमुना नदी बिड़ौली शिव मंदिर, गाड़ी वाला चौराहा स्थित शिव मंदिर, थानाभवन कचौरी वाला मंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिर में भगवान आशुतोष की विशेष-पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव ज्योतिर्लिंग पर दूध, दही, गंगाजल, शहद से जलाभिषेक किया। पुष्प अर्पण के साथ विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। कांवड़ियों ने भी शिवालयों में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। दिन भर शिवालयों में हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम-बम के जयघोष गूंजते रहे। माहौल शिवमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
शिव रात्रि आज, शिवालयों में तैयारी पूूरी
शामली। भगवान शिवजी को त्रयोदशी और चतुर्दशी बहुत प्रिय है। त्रयोदशी के समाप्ति काल और चतुर्दशी के प्रारंभ काल के समय भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया जाए, तो अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा। त्रयोदशी और चतुर्दशी का आर्द्रा नक्षत्र भी रहेगा। आर्द्रा नक्षत्र भगवान आशुतोष को अति प्रिय है। शामली निवासी पंडित कुशलानंद जोशी के मुताबिक 29 जुलाई को त्रयोदशी शाम पांच बजकर नौ मिनट पर आएगी। 30 जुलाई को दोपहर दो बजकर 49 मिनट पर त्रयोदशी समाप्त होगी। 30 जुलाई को दो बजकर 49 मिनट के बाद चतुर्दशी शुरू होगी। पूरे दिन चतुर्दशी रहेगी। भगवान शिव को जलाभिषेक उत्तम रहेगा। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई है।

शामली के भाकूवाला मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें