फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: केला गोदामों से निकलने वाले कचरे के ढेर लगे

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो---- जलालाबाद दखौड़ी जमालपुर मार्ग किनारे पड़ा केले गोदाम से निकला कचरा। संवाद - फोटो : सदर तहसील में एसआईआर की जांच करते विशेष रोल प्रेक्षक व संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर केला गोदामों से निकलने वाले कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे गंदगी और बदबू की समस्या गंभीर होती जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
कस्बे से जुड़े लिंक मार्ग, प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर मार्ग, दखौड़ी-जमालपुर मार्ग, उमरपुर मार्ग, गोशाला मैदान के निकट, नागल मार्ग, कृष्णा नदी के किनारे सहित कई स्थानों पर केला गोदामों से निकलने वाले केले के पत्ते व अन्य कचरा खुलेआम मार्गों के किनारे डाला जा रहा है। इससे इन मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्गों के किनारे जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से आसपास की आबादी में दुर्गंध फैल रही है। स्थिति यह है कि लोगों को नाक पर रुमाल रखकर निकलना पड़ रहा है। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा सुबह-शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा एकत्र कर कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाया जाता है, लेकिन केला गोदामों से निकलने वाले इस कचरे को गोदाम स्वामी कूड़ा स्थल पर डालने के बजाय सड़कों के किनारे खाली कर देते हैं। लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या को लेकर कस्बेवासियों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नरेंद्र चौधरी, राजेश मुखिया, बंटी कश्यप, गगन सैनी, जोगिंद्र सैनी, संजीव, मांगा सैनी, रामकिशोर, विनोद कुमार, विशाल सैनी, राजकुमार, साजिद व प्रदीप आदि का कहना है कि प्रशासन को केला गोदाम संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जनता को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें