फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। साइबर सेल ने कई राज्यों में की गई साइबर ठगी के एक करोड़ 77 लाख 24 हजार 87 रुपये शामली के म्यूल खाते में मंगाने का खुलासा होने के मामले में एसपी ने साइबर सेल व एसओजी की दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीमें साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। साइबर सेल इस मामले में दंपती को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के 98,38,276 रुपये बैंक खातों में होल्ड करा चुका है।
लखनऊ मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा पालिका बाजार शाखा में 18 मार्च 2024 को खुलवाए गए म्यूल खाते की साइबर सेल ने जांच की थी। जांच में साइबर ठगी का खुलासा होने पर साइबर पुलिस ने बुधवार को म्यूल खाता खुलवाने वाले हिमांक प्रशांत कनव निवासी सदर वल्लभ भाई पटेल नगर मुंबई मूल निवासी पंजाब और उनकी पत्नी सुरभि भार्गव निवासी गगन विहार शामली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

साइबर ठग व्हाटसएप एवं टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के लिंक भेजकर फर्जी एप के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी से ठगी गई रकम म्यूल खातों में मंगाकर हड़प लेते थे। साइबर सेल म्यूल खाते से अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए 98,38,276 रुपये होल्ड करा चुकी है। यह रकम म्यूल खाते में एक ही दिन आठ अप्रैल 2024 को क्रेडिट हुई थी।
विज्ञापन

इस खाते में अब तक एक करोड़ 77 लाख 24 हजार 87 रुपये की रकम क्रेडिट होना पाया गया, जो महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात व आंंध्र प्रदेश आदि राज्यों से ठगी गई थी, जिसके बारे में 41 शिकायतें मिली हैं। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि साइबर ठगी में कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल व एसओजी की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें